{"_id":"69dbf1c4dc20b1306506851b","slug":"tiger-spotted-near-azad-nagar-panic-spreads-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-157280-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आजाद नगर के समीप दिखा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आजाद नगर के समीप दिखा बाघ, दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारा क्षेत्र में चहलकदमी करने वाले बाघ और तेंदुए को पकड़ने की फिर मांगी गई अनुमति
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव आजाद नगर के समीप बाघ दिखने पर लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर बाघ खेतों में होता हुआ सुतिया नाले की ओर चला गया। बाघ और तेंदुए की पिछले कई दिनों से हो रही चहलकदमी पर फिर से पकड़ने की अनुमति मांगी गई है। दूसरी ओर ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।
21 मार्च को गांव कबीरगंज के समीप सुतिया नाले के किनारे बंधी भैंस खोलने गए शब्बीर पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद 29 मार्च को गांव कबीरगंज के दलजीत सिंह के घर में घुसकर बाघ ने पड़िया पर हमला कर घायल कर दिया था।
इसी रात गांव के राजेंद्र के घर घुसकर तेंदुए ने बछिया को मार डाला था। इससे पहले बाघ ने गांव भरतपुर के समीप छुट्टा बछड़े का शिकार किया था। बाघ और तेंदुए को पकड़ने की स्वीकृति मिलने पर गांव कबीरगंज, भरतपुर, रामनगर के समीप पिंजरा लगाया गया था। मगर, पिंजरा लगने के बाद भी बाघ पकड़ में नहीं आया। अब पकड़ने की अनुमति की समय सीमा भी समाप्त हो गई है। रविवार को गांव आजाद नगर के समीप फिर बाघ देखा गया। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चहलकदमी करने वाले बाघ और तेंदुआ की निगरानी के लिए टीमें लगी हुई हैं। दोनों को पकड़ने की फिर से अनुमति मांगी गई है। संवाद
Trending Videos