सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Shabbir, injured in tiger attack, gets Rs 10,000

Pilibhit News: बाघ के हमला से घायल हुए शब्बीर को मिले 10 हजार रुपये

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Shabbir, injured in tiger attack, gets Rs 10,000
विज्ञापन
पूरनपुर। बाघ के हमले से घायल हजारा के नानक फार्म निवासी शब्बीर को 10 हजार रुपये की सहायता राशि उसके खाते में भेजी गई है।
Trending Videos


गांव कबीरगंज के समीप विगत 21 मार्च को सुतिया नाला के किनारे बंधी भैंस खोलने गए शब्बीर पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके अलावा संपूर्णानगर के गांव मझरा पश्चिम निवासी प्रगट सिंह की बाघ के हमले से मौत हो गई थी। संपूर्णानगर के गांव विचित्र नगर निवासी हरिहर प्रसाद बाघ के हमले से घायल हुए थे। जंगल के बाहर हुई घटनाओं पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने को पत्राचार किया गया। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि शब्बीर को 10 हजार रुपये, हरिहर प्रसाद को एक लाख रुपये और प्रगट सिंह के परिजन को पांच लाख रुपये खाते में भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed