फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three arrested for brewing illicit liquor at the edge of a field.

Pilibhit News: खेत के किनारे अवैध शराब बनाते तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for brewing illicit liquor at the edge of a field.
अमरिया। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार रात छापा मारकर खेत के किनारे अवैध शराब बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब 10 लीटर अवैध शराब, एक किलो यूरिया खाद, करीब 10 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

थाने के दरोगा राजेश कुमार, हिशांत शर्मा और आबकारी विभाग की टीम संयुक्त रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि छोटे कब्रिस्तान से श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर धान के खेत के किनारे तीन लोग अवैध शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रिजवान, मोहम्मद हुसैन और शकील बताया। तीनों कस्बे के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मौके से करीब 10 लीटर तरल पदार्थ में शराब जैसी तेज गंध पाई गई। इसके अलावा एक किलो यूरिया खाद, करीब 10 लीटर लहन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60(2) आबकारी अधिनियम और धारा 274 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed