{"_id":"698db35be65e07b31b09500d","slug":"two-accused-of-cattle-smuggling-were-injured-in-a-police-encounter-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपी गोली लगने से घायल, महिला साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपी गोली लगने से घायल, महिला साथी भी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत में पूरनपुर थाना पुलिस की टीम ने बुधवार रात मुठभेड़ में पशु तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों की महिला साथी को भी पकड़ा है।
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में भगवंतापुर से पूरनपुर जाने वाले मार्ग पर बुधवार देर रात पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गोली दो आरोपियों के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने आरोपियों की साथी महिला को भी गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
थाना पुलिस ने बताया कि पूरनपुर से भगवंतापुर जाने वाले रास्ते पर हनुमान मंदिर के पास टीम जांच कर रही थी। इसी समय भगवन्तापुर की ओर से दो लोग बाइक पर आते दिखे। पुलिस को देखकर वे लोग जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस के ललकारने पर दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में गोली पूरनपुर कोतवाली के शेरपुर कला निवासी अकरम के दाहिने और लाइनपार साहूकारा निवासी कामिल उर्फ मुरादी के बाएं पैर में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में आरोपियों ने छह फरवरी को सुवाबोझ के जंगल में प्रतिबंधित पशु को मारने की बात स्वीकार की। इसमें बीसलपुर कोतवाली के रसियाखानपुर निवासी नईम और पूरनपुर के अहमदनगर निवासी रेशमा भी शामिल रहीं। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि महिला आरोपी रेशमा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। नईम की तलाश की जा रही है।
