{"_id":"698d8963fd226cf9430bcdb6","slug":"video-lawyers-stage-protest-in-pilibhit-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: पीलीभीत में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, अफसरों को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर अधिवक्ता हत्याकांड: पीलीभीत में वकीलों ने किया विरोध प्रदर्शन, अफसरों को दिया ज्ञापन
रामपुर जिले में अधिवक्ता की हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पीलीभीत में बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से लेकर बीसलपुर, पूरनपुर में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर अफसरों को ज्ञापन दिया है। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी और महासचिव विद्याराम वर्मा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ज्ञापन दिया। पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजा और अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की। उधर बीसलपुर में अधिवक्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया है। सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिकांश अधिवक्ता बृहस्पतिवार को दोपहर मुंसिफ कोर्ट परिसर में जमा हुए। उसके बाद अधिवक्ता जुलूस बनाकर तहसील कार्यालय आए । एसडीएम नागेंद्र पांडेय को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिए । ज्ञापन में रामपुर के अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई कराने और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू कराए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सियाराम माथुर, महामंत्री सुशील तोमर, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आशिक, रितेश दुबे, ज्ञानेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।