{"_id":"6a383210d33ff87539048db4","slug":"two-elephants-from-nepal-reached-bharatpur-and-shastri-nagar-trampling-sugarcane-crops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-162455-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भरतपुर व शास्त्री नगर में पहुंचे दो नेपाली हाथी, रौंदी गन्ने की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भरतपुर व शास्त्री नगर में पहुंचे दो नेपाली हाथी, रौंदी गन्ने की फसल
विज्ञापन
हजारा थाना क्षेत्र में गांव भरतपुर के समीप खेतों में घूम रहे हाथी - ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव भरतपुर और शास्त्रीनगर के समीप नेपाल से आए दो हाथियों ने डेरा जमा लिया। रात को हाथियों ने गांव भरतपुर के नूर हसन और उनके भाई रमजान के खेत में गन्ना की फसल खाई और रौंदकर खराब की। दिन में हाथी तालाब में डेरा जमा जमाए रहे। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर रेंज की टीम ने हाथियों की निगरानी शुरू की है।
हाथियों के क्षेत्र में आने की जानकारी रविवार सुबह लोगों को तब हुई, जब वे खेतों की ओर गए। गांव भरतपुर के नूर हसन और उनके भाई रमजान व आसपास के खेतों में हाथियों के पैरों के निशान मिले। नूर हसन के खेत में गन्ना खाने और रौंदा हुआ मिला।
क्षेत्र में हाथी आने की जानकारी पर गांव भरतपुर और शास्त्रीनगर के समीप लोगों की भीड़ रही। कई बार लोगों ने शोर-शराबा किया। कुछ लोगों ने हाथियों के फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की। हाथी गांव भरतपुर और शास्त्रीनगर सीमा के समीप एक तालाब में दिन में डेरा जमाए रहे। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि हाथियों के क्षेत्र में आने की सूचना पर दोपहर को उनकी निगरानी को टीम भेजी गई है। हाथी एक तालाब में रुके हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाथी नेपाल से पिलर संख्या 28 के समीप से सीमा में घुसे हैं। रविवार शाम को हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की जाएगी। भरतपुर के प्रधान शमशेर आलम ने बताया कि हाथी क्षेत्र में आने की सूचना वन विभाग को दी गई है। उनके साथ शास्त्रीनगर के प्रधान मनोज सिंह भी क्षेत्र में ही जुटे रहे। संवाद