{"_id":"6a4eae0162976ec0c0031989","slug":"two-friends-on-a-motorcycle-died-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-tanakpur-highway-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-163612-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मृतकों के परिजन और ग्रामीण।संबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। टक्कर के बाद बाइक समेत दोनों युवक झाड़ियों में जाकर गिरे। रात होने के चलते किसी की उनपर नजर नहीं पड़ी। दोनों रातभर वही पड़े रहे। बुधवार सुबह राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सड़ा निवासी 28 वर्षीय रंजीत सोनकर और 25 वर्षीय अरविंद राजपूत के रूप में दोनों की पहचान की। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दोनों दोस्त हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
परिजन के अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे रंजीत अपनी बाइक से अरविंद के साथ न्यूरिया स्थित बंगाली कॉलोनी में किसी कार्य से गए थे। देर रात दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर न्यूरिया क्षेत्र में उल्हैतापुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर होने से दोनों बाइक समेत हाईवे किनारे खाई में जाकर गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। रात होने के चलते किसी भी राहगीरों की खाई में पड़े दोनों युवकों पर नजर नहीं जा सकी। दोनों रात भर वही पड़े रहे।
बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाईवे से गुजर रहे गांव के ही एक मजदूर की खाई में पड़ी बाइक पर नजर पड़ी। उसने रुककर देखा तो दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े थे। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में उपनिरीक्षक मनीष चौरसिया मौके पर टीम के साथ पहुंच गए। दोनों को सीएचसी न्यूरिया लाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकोंं ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हो गया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
-- -- -
ट्रैक्टर चालक था रंजीत, कार्य पर जाने की संभावना जताकर परिजन ने नहीं की तलाश
मृतक रंजीत ट्रैक्टर चालक था। गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। परिजन के अनुसार, रंजीत अक्सर रात में भी कार्य के लिए चला जाता था। मंगलवार को भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसके काम पर चले जाने की संभावना जताकर बिना तनाव सो गए। बुधवार सुबह जब मौत की खबर मिली तो घर में मातम पसर गया।
-- --
टूट गए दोनों के परिवार, एक माह बाद रंजीत के घर गूंजने वाली है किलकारी
न्यूरिया। हादसे में दो युवकों की मौत से दोनों के परिजन टूट गए। उन्हें नहीं पता था कि वह रात को सोेने के बाद जब उठेंगे तो मनहूस खबर सुनने को मिलेगी।
मृतक रंजीत सोनकर का करीब एक वर्ष पहले ही माया देवी से विवाह हुआ था। परिजनों के अनुसार, माया देवी आठ माह की गर्भवती हैं और परिवार नए मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहा था। रंजीत भी काफी खुश था, लेकिन उससे पहले ही इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बदहवास होकर बिलख पड़ीं। परिजन उन्हें संभालने का प्रयास करते रहे। रंजीत के परिवार में पत्नी माया देवी के अलावा मां रीता, बड़े भाई आकाश और छोटे भाई विकास हैं। वहीं, अरविंद राजपूत अविवाहित थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। परिवार में बड़े भाई हेतराम और बहन मानसी का विवाह हो चुका हैं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवकों की एक साथ हुई मौत से गांव में मातम पसरा रहा। सुबह से ही ग्रामीण दोनों परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते रहे। संवाद