फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman committed suicide who hurt by husband illicit affair and harassment in Pilibhit

Pilibhit News: पति के अवैध संबंध और प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Aug 2026 04:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 04:18 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पति पर दूसरी महिला को घर लाने और पत्नी को पीटने का आरोप लगा है।  

विज्ञापन
woman committed suicide who hurt by husband illicit affair and harassment in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में पति के दूसरी महिला से संबंध और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मायके वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मिलक बमनपुरी गांव निवासी गंगाराम ने जहानाबाद थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी सोमवती (35 वर्ष) की शादी करीब 15 वर्ष पहले जहानाबाद क्षेत्र के सैजना गांव निवासी महेश कुमार के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि करीब पांच-छह महीने पहले महेश कुमार के गांव की ही महिला से संबंध हो गए। इसके बाद दोनों रुद्रपुर में पति-पत्नी की तरह रहने और नौकरी करने लगे। 

विज्ञापन

सौतन को घर लेकर आया था पति, पत्नी को पीटा 
आरोप है कि करीब पांच-छह दिन पहले महेश उस महिला को लेकर सैजना स्थित अपने घर आया। वहां सोमवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। सोमवती ने फोन पर पिता को इसकी जानकारी दी। इसपर उन्होंने दामाद को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि सोमवती का जेठ कृष्णपाल, ननद कुसुम और बहनोई पप्पू भी उसे ताने देकर परेशान करते थे। 

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर सोमवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नवाबगंज स्थित एक अस्पताल ले गए। वहां करीब तीन-चार घंटे उपचार के बाद शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। नवाबगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed