सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman found dead in sugarcane field in Pilibhit

Pilibhit News: गन्ने के खेत में मिला महिला का शव, अस्त-व्यस्त थे कपड़े, गले में बंधी थी साड़ी; हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 05 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में बुधवार से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है।  

Woman found dead in sugarcane field in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत जिले में होली के दिन घर से बकरी चराने निकली जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार महिला के गले में साड़ी का फंदा लिपटा था। कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। परिजन ने महिला की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos

 
परिजन ने बताया कि महिला बुधवार की दोपहर करीब एक बजे घर से बकरी चराने निकली थी। शाम के समय बकरियां तो घर आ गईं, लेकिन महिला वापस नहीं आई। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की। रात में उसका कोई सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे महिला का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 
इसका पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पति और अन्य परिजन पहुंचे। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन गला घोंटकर हत्या की बात कह रहे हैं। मृतका के परिवार में पति और एक बेटा है। बेटा कहीं बाहर रहकर काम करता है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed