{"_id":"69a81a96bc7e07e7bb05357e","slug":"two-youths-killed-in-a-bikes-collision-in-pilibhit-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दर्दनाक हादसा: पीलीभीत में बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत, मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र में होली के दिन दो बाइकों की भिड़ंत से दो युवकों की मौत हो गई। इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
मृतक के परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव गौहनिया में दो बाइकों की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। होली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
होली के पर्व पर जहां लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दे रहे थे। वहीं दो परिवारों में बाइक भिड़ंत के बाद हुई मौत से घरों में मातम छा गया। बुधवार को रंग खेला जा रहा था। जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव बड़ेला निवासी धनपाल (25 वर्ष) अपने भाई दीपू की ससुराल थाना बिलसंडा के बकैनिया रंग खेल कर अपने बहनोई के घर मरौरी खास को निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल में होली खेल कर लौट रहे थे दोनों युवक
बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया निवासी सुरेंद्र (26 वर्ष) अपनी ससुराल गंगुआपुर रंग खेल कर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव गौहनिया में दोनों की बाइकें आपस में भिड़ गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क के किनारे गिर पड़े। टक्कर लगने से धनपाल और सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
