सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman Jumps into Canal Her Life Saved Thanks to SDM Presence of Mind in Pilibhit

UP News: पीलीभीत में शादी से नाखुश विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, एसडीएम की सूझबूझ से बची जान

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत में मानसिक तनाव के चलते नहर में कूदी विवाहिता को क्षेत्र में भ्रमण पर निकले एसडीएम पूरनपुर की सूझबूझ बचा लिया गया। विवाहिता को परेशान देख एसडीएम को शक हुआ था। गाड़ी रुकवाकर वह नीचे उतरे, इसी बीच विवाहिता नहर में कूद गई। एसडीएम ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से विवाहिता को पानी से सुरक्षित बाहर निकलवाया।

Woman Jumps into Canal Her Life Saved Thanks to SDM Presence of Mind in Pilibhit
महिला को समझाते एसडीएम (नेवी कलर की टी-शर्ट) व अन्य लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत जनपद में रविवार सुबह एक विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, पूरनपुर के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अजीत प्रताप सिंह की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बच गई। एसडीएम ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाला।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब दस बजे एसडीएम पूरनपुर कलीनगर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान उनकी नजर शाहगढ़ क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही एक महिला पर पड़ी। स्थिति को भांपते हुए एसडीएम ने अपनी गाड़ी रुकवा ली और महिला पर नजर बनाए रखी। कुछ देर बाद महिला नहर की पुलिया पर पहुंची और अचानक गहरे पानी में कूद गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को बचाने नहर में उतरे एसडीएम 
घटना को सामने होते देख एसडीएम गाड़ी से उतर कर तुरंत मौके की ओर दौड़े और बिना समय बचाव कार्य शुरू कराया। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को सहायता के लिए बुलाया और खुद भी बचाव अभियान में जुट गए। अधिकारी की सक्रियता के चलते कुछ ही मिनटों में महिला को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया। 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यदि थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि उसकी शादी करीब तीन माह पूर्व उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से आहत होकर यह कदम उठाने पहुंची थी।

पुलिस ने कराई महिला की काउंसलिंग
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि महिला के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही, भविष्य में ऐसा कदम न उठाने के लिए उसकी काउंसलिंग भी कराई गई। उधर, एसडीएम ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बचाा लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed