{"_id":"69f39b3ffd0678eb090dec1f","slug":"woman-raped-after-being-lured-for-land-pressured-to-convert-to-islam-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-158422-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जमीन के लालच में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जमीन के लालच में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद(पीलीभीत)। थाना क्षेत्र की एक महिला ने क्षेत्र के ही युवक पर तीन बीघा जमीन दिलाने का झांसा देकर बरेली के नवाबगंज में किराये के मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का भी दबाव बनाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि ग्राम कुकरीखेड़ा निवासी इरशाद अंसारी उर्फ नन्हे ने उसे तीन बीघा जमीन दिलाने का लालच देकर 22 अप्रैल 2026 को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र स्थित गंगवार कॉलोनी के एक किराये के मकान में ले गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने उस पर पति से अलग होने, धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने और उससे निकाह करने का दबाव बनाया।
आरोप है कि 22 से 28 अप्रैल के बीच आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची और पति को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी कमरे में ताला लगाकर भाग चुका था।
मकान मालिक की मौजूदगी में ताला तोड़कर जब अंदर देखा गया तो महिला के 25 हजार रुपये नकद, गहने, बीमा बांड, मार्कशीट, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज गायब मिले। आरोप है कि आरोपी यह सामान भी अपने साथ ले गया। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी शादी का झांसा देकर उससे 50 हजार रुपये और सोने के आभूषण ले चुका है। वहीं, सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
Trending Videos