{"_id":"69b79bfb0bc1bb2e3904221a","slug":"young-man-dead-body-found-hanging-in-room-in-pilibhit-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
देवदत्त का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर निवासी 40 वर्षीय देवदत्त का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
सोमवार सुबह करीब छह बजे मृतक की भाभी आरती देवी ने खिड़की से झांककर देखा तो देवदत्त का शव फंदे से लटक रहा था। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य परिजन आ गए। परिजन कमरे में पहुंचे और शव को फंदे से उतारा। परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि अक्तूबर 2025 में गांव के ही लोगों से उसका विवाद हुआ था।
कमरे में मिले खून के छींटे
मृतक के भतीजे अमित ने बताया कि रविवार को गांव के लोगों ने देवदत्त को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद देवदत्त का शव लटकता मिला। कमरे में खून के कुछ छींटे भी मिले। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन