{"_id":"69b7c459020ff95d3a011282","slug":"massive-fire-erupts-on-rooftop-while-preparing-snacks-in-pilibhit-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर की छत पर नमकीन बनाते समय लगी भीषण आग, लपटें देख मोहल्ले में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर की छत पर नमकीन बनाते समय लगी भीषण आग, लपटें देख मोहल्ले में मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत के मोहल्ला खुशीमल में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक मकान की छत पर नमकीन बनाते समय आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
छत पर उठतीं आग की लपटें
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल में सोमवार सुबह घर की छत पर नमकीन बनाते समय अचानक आग लग गई। भट्ठी में खौल रहे तेल में बेसन की नमकीन डालते ही आग भड़क उठी और पास में रखे तेल के पीपों ने भी आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और छत का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा घर पर ही नमकीन और सेव बनाकर बाजार में सप्लाई करते हैं। सोमवार सुबह छत पर कारीगर नमकीन बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान भट्ठी में खौल रहे तेल में नमकीन डालते समय अचानक आग लग गई। पास में रखे तेल और मोबिल ऑयल के पीपों तक लपटें पहुंचने से आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही काम कर रहे कारीगरों ने शोर मचाया, इससे घर के नीचे मौजूद परिवार के लोग तुरंत बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग और धुएं की ऊंची लपटें उठने लगीं और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
छत में आईं दरारें
सूचना मिलने पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी और सीएफओ अनुराग सिंह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने पहले आग पर काबू पाया, उसके बाद अन्य सामान में लगी आग को पानी से बुझाया गया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाकर रास्ता खाली कराया। आग की तेज लपटों से घर की छत में दरारें भी आ गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने घर के बाहरी हिस्से की दीवार को भी तुड़वा दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन