{"_id":"696bcfa40319acdd480a6d8a","slug":"1144-lakh-duplicate-voters-will-be-verified-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-157014-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 11.44 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 11.44 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में करीब 11.44 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी है। अब इन सभी का सत्यापन ब्लॉक की जगह जिला स्तर पर होगा। इनके सत्यापन की कार्यवाही 24 जनवरी तक संबंधित ग्राम पंचायत के बीएलओ, पर्यवेक्षक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिसके कारण अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को होगा।
पूर्व में भी करीब 5,20,637 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची गांवों को भेजी गई थी। इनके सत्यापन का कार्य करीब तीन माह तक चला था। इसमें 62,622 मतदाता डुप्लीकेट मिलने के बाद इनके नाम सूची से काटे गए हैं। बाद में करीब 25.21 लाख मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित करने के बाद दावे और आपत्ति का समय दिया गया था, लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने फिर से जिले को 11,44,579 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी है। अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने बताया कि संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम का सत्यापन होगा।
आधार कार्ड के अंतिम चार अंकों से होगा मिलान
संभावित डुप्लीकेट वोटर्स की विकास खंडवार, ग्राम पंचायतवार, मतदेय स्थलवार अलग-अलग सूची उपलब्ध कराई गई है। उक्त सूची में यदि मतदाता ग्राम पंचायत में सामान्यत: निवास करता है तो फिर आधार संख्या के अंतिम चार अंक देने होंगे। इस सूची के जरिए निर्वाचक नामावली में ऐसे सभी व्यक्तियों के नाम शामिल होंगे, जो कानूनी रूप से मतदान के हकदार हैं।
विकासखंड वार डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या
विकास खंड का नाम संभावित डुप्लीकेट मतदाता
मानधाता 62409
आसपुर देवसरा 60727
सदर 48628
बाबागंज 72670
कालाकांकर 61358
संडवाचंद्रिका 69161
लक्ष्मणपुर 65984
लालगंज 57223
रामपुर संग्रामगढ़ 73326
सांगीपुर 85232
बिहार 86053
गौरा 61903
मंगरौरा 69117
पट्टी 54562
बीबीडी धाम 61232
शिवगढ़ 53632
कुंडा 101362
Trending Videos