फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   120 villages in darkness for six days

Pratapgarh News: 120 गांवों में छह दिन से अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
120 villages in darkness for six days
कुंडा तहसील के करीब 120 गांवों में छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के कारण एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं का जीना मुहाल हो गया है। बीते बुधवार को आंधी के कारण कुंडा और आसपास के 220 से अधिक गांवों में 800 से अधिक बिजली के खंभे व 48 ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। जबकि पेड़ गिरने से 45 किमी तक हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

बिजली निगम के 150 से अधिक कर्मचारी बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं लेकिन अभी भी ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गर्मी के कारण लोग चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। पीने के पानी के लिए टैंकर व हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। मोबाइल और इनवर्टर बंद हैं। आठ से 10 किमी का सफर कर लोग मोबाइल को चार्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन

छह दिन बाद भी कुंडा के समसपुर, हुलास राय का पुरवा, डिहवा, तिलौरी, विक्रमपुर, महेशगंज के फतूहाबाद, अंधा का पुरवा तथा मानिकपुर के बबुल्लापुर, जिरवाबाग समेत अन्य सैकड़ों गांवों के लोग गर्मी में रहने को मजबूर हैं। बबुल्लापुर निवासी मइका देवी व बसंत लाल मिश्र ने बताया छह दिन से जनजीवन बदहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींद भी ठीक से पूरी नहीं हो सकी है। पेयजल की समस्या है। जिरवाबाग निवासी श्रीराम सरोज, अनिल पटेल ने बताया कि 10 किमी दूर जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। इनवर्टर भी बंद है। भीषण गर्मी से दिनचर्या प्रभावित हो गई है। बिजली कटौती से धैर्य टूट गया है।

टूटे हुए बिजली के खंभों और ट्रांसफाॅर्मर को दुरुस्त करने में बिजलीकर्मी लगे हुए हैं। उम्मीद है कि अगले 48 घंटे में सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
आरके मिश्र, एक्सईएन कुंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed