{"_id":"69b1af376e13e10e1609d31a","slug":"a-modern-study-centre-will-be-built-at-chilbila-at-a-cost-of-rs-167-crore-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-161689-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चिलबिला में 1.67 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चिलबिला में 1.67 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक अध्ययन केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए राहतभरी खबर है। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग के फ्लाईओवर से सटी जमीन पर नगर पालिका आधुनिक अध्ययन केंद्र बनवाने की तैयारी में है। इसके निर्माण पर 1.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से फ्लाईओवर के करीब पहले बनी पानी की टंकी वाले स्थान पर आधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा। यहां एक साथ करीब सौ छात्र व छात्राएं बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। परिसर में ही विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर कक्ष बनाया जाएगा। परिसर में कैंटीन और छोटा पार्क भी बनाया जाएगा।
हटाई जाएगी जर्जर पानी की टंकी
फ्लाईओवर के लिए कई दशक पहले पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। कुछ दिनों तक पानी की आपूर्ति भी हुई लेकिन अब टंकी जर्जर हो चुकी है। मौजूदा समय में वह खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे में अध्ययन केंद्र के निर्माण के पहले उसे हटाने की तैयारी है।
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
नगर पालिका अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए शहर के सार्वजनिक स्थानों व आधुनिक अध्ययन केंद्र परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएगी। संपत्ति को बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
वर्जन:-
विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अध्ययन केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा ताकि 2027 में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। - प्रेमलता सिंह, चेयरमैन
Trending Videos