सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A population of 8.5 lakh is passing through dilapidated connecting roads

Pratapgarh News: जर्जर संपर्क मार्गों से गुजर रही साढ़े आठ लाख की आबादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
A population of 8.5 lakh is passing through dilapidated connecting roads
विज्ञापन
जिले की 8.50 लाख की आबादी जर्जर ग्रामीण संपर्क मार्ग से गुजरने को मजबूर है। पूर्व में मरम्मतीकरण के लिए स्वीकृत संपर्क मार्गों की हालत भी आधे-अधूरे बजट के अभाव में बदहाल है।
Trending Videos

साल 2025 में शासन ने महज 102 संपर्क मार्गों के मरम्मतीकरण की स्वीकृति दी है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 90 संपर्क मार्गों के सापेक्ष महज 25 सड़कों के मरम्मतीकरण के लिए 1.75 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, डीएम शिव सहाय अवस्थी की पहल पर 12 संपर्क मार्गों के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने 6.28 करोड़ का बजट दिया है। अधूरे बजट के चलते स्वीकृत 90 में से 65 सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य अधर में है। वहीं, जिले के 1148 ग्राम पंचायतों में तकरीबन 850 ग्रामीण संपर्क मार्ग जर्जर हैं। जिससे हजारों लोगों का रोजाना आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल से बदहाल है श्रीकांत का पुरवा संपर्क मार्ग
विकासखंड लक्ष्मणुपर स्थित श्रीकांत का पुरवा संपर्क मार्ग करीब 50 सालों से बदहाल है। गांव के बबलू तिवारी ने बताया कि संपर्क मार्ग न बनने से बारिश के दिनों में बच्चों का स्कूल जाना भी कठिन हो जाता है। उन्होंने बताया कि संपर्क मार्ग राम वन गमन हाईवे से मिलता है। महाराजगंज और धानेपुर की करीब दो हजार आबादी के आवागमन का भी यही प्रमुख मार्ग है।

रूपापुर संपर्क मार्ग की नहीं बदली सूरत
शहर से रूपापुर संपर्क मार्ग की सूरत दशकों से खराब है। क्षेत्र के किशन तिवारी ने बताया कि मार्ग मरम्मतीकरण न होने के कारण जलभराव की समस्या होती है। मार्ग के गड्ढों से हादसों का डर बना रहता है। इसी मार्ग से कटरा, सगरा सहित दूसरे गांव के लोग प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग तक पहुंचते हैं।
भंगवा संपर्क मार्ग भी बदहाल
भंगवा गांव को शहर से जोड़ने वाला मालगोदाम संपर्क मार्ग भी बदहाल है। राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि यह मार्ग पृथ्वीगंज बाजार को भी जोड़ता है। तकरीबन 10 गांव की आबादी इसी संपर्क मार्ग से आवागमन करती है। शहर के लोगों का रोजाना आना-जाना रहता है। मार्ग की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बोले अफसर
नगर पालिका का विस्तार होने के कारण कुछ सड़कें नगर पालिका सीमा क्षेत्र में आती है। फिलहाल जर्जर संपर्क मार्ग को चिह्नित कर नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। उपलब्ध बजट से सड़क का मरम्मतीकरण हो रहा है। - सुजीत राय, एक्सईएन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed