{"_id":"6a19dbb94444ae461f07b619","slug":"a-wall-collapsed-in-a-storm-injuring-a-mother-and-daughter-under-the-debris-pratapgarh-news-c-261-1-kmb1014-142301-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आंधी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आंधी में गिरी दीवार, मलबे में दबकर मां-बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मखऊपुर गांव में बृहस्पतिवार आधी रात आई तेज आंधी एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। आंधी के दौरान घर का टिनशेड उड़ गया और अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
मखऊपुर गांव निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सीमा देवी और बेटी संगीता कमरे के अंदर सो रही थीं, जबकि वह आंगन में लेटे थे। रात में तेज हवा और आंधी शुरू हुई। इसी दौरान घर का टिनशेड उड़ गया और कुछ ही देर बाद दीवार गिर पड़ी। दीवार गिरने से कमरे में सो रही मां-बेटी मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। कुंवर सिंह ने बताया कि हादसे में घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत करीब 20 हजार रुपये का सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी है और सहायता की मांग की है।