फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of gang rape of a teenager arrested in encounter

Pratapgarh News: मुठभेड़ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हुए गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape of a teenager arrested in encounter
पुलिस मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी सोहेल। संवाद
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले गैर समुदाय के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पैर में गोली है। जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने शाम छह बजे पकड़ा है।
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कंधई क्षेत्र के खमपुर निवासी गुड्डू की अंतू क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे गुड्डू ने किशोरी को फोन कर घर के बाहर बुलाया और शहर घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद देर रात खमपुर के पास दोस्त सोहेल और इरफान को बुलाया। तीनों ने मिलकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में किशोरी को उसके घर के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौच गई महिला ने किशोरी को बेहोशी की हालत में देखो तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर सीओ सिटी प्रशांत राज पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। खोजबीन के दौरान पुलिस की आरोपियों से लोहंगपुर जंगल में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में सोहेल के दाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस ने घायल सोहेल को मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए भेजा और गुड्डू को गिरफ्तार किया। जबकि तीसरे आरोपी इरफान को शाम छह बजे अंतू रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी पूर्वी आलोक कुमार व सीओ सिटी प्रशांत हुड्डा आरोपी से पूछताछ करने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आरोपी गुड्डू से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed