{"_id":"6a0ca2a1567da0a9b00353e6","slug":"administrations-bulldozer-roared-on-the-shop-of-the-rape-accused-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168267-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दुष्कर्म आरोपी की दुकान पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दुष्कर्म आरोपी की दुकान पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
दुष्कर्म एवं अपहरण के आरोपी का प्रतिष्ठान सील करती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी गैर समुदाय के युवक की गिरफ्तारी की जानकारी पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएचसी पट्टी में जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने आरोपी की दुकान को सीज कर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया।
पट्टी इलाके की एक किशोरी आठ अप्रैल को घर से लापता हो गई थी। 12 अप्रैल को परिजनों ने पट्टी कोतवाली में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। 11 मई को पुलिस ने किशोरी को उड़ैयाडीह मोड़ से खोजा। किशोरी के बयान पर पुलिस ने पट्टी कस्बे के रायपुर रोड स्थित सिमरन क्लॉथ हाउस के संचालक गुलजार अहमद को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को पुलिस मेडिकल परीक्षण कराने के लिए आरोपी को लेकर सीएचसी पट्टी पहुंची। गिरफ्तारी की जानकारी पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लव जिहाद का आरोप लगाते हुए सीएचसी पहुंच गए। विरोध के चलते आरोपी का मेडिकल परीक्षण सीएचसी पर नहीं हो सका। पुलिस आरोपी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। तहसील प्रशासन ने आरोपी के दुकान को सीज कर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।
विज्ञापन
इनसेट-
नशीला पदार्थ देकर किशोरी से किया दुष्कर्म
किशोरी का आरोप है कि वह गुलजार की दुकान पर कपड़ा खरीदने जाती थी। पैसे का लालच देकर आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। अपहरण के बाद आरोपी ने अयोध्या के एक युवक के हवाले कर दिया। युवक ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।
इनसेट-
पहले भी हो चुकी है शिकायत
इलाके की एक युवती ने भी आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई थी। शिकायत के अभाव में आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया। एसडीएम ने जमानत नामंजूर करते हुए आरोपी को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा था। जमानत मिलने के बाद आरोपी किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। उस समय भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया था।
वर्जन-
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के साथ अपहरण और बाल संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुकान को सीज कर दिया गया। सधईपुर निवासी आरोपी गुलजार को गिरफ्तारी उड़ैयाडीह मोड़ से की गई है। - मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी