सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ammonia leaks from cold storage tank, workers suffocate

Pratapgarh News: कोल्ड स्टोरेज टैंक से अमोनिया का रिसाव, घुटने लगा कर्मियों का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ammonia leaks from cold storage tank, workers suffocate
विज्ञापन
शहर के जोगापुर स्थित अवध कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव होने से लोगों का दम घुटने लगा। जान बचाने के लिए कोल्ड स्टोरेज कर्मी बाहर निकलने लगे। रिसाव तेज होने से कोल्ड स्टोरेज में अफरा तफरी मची रही।
Trending Videos

कोल्ड स्टोरेज में खाद्य पदार्थों को ठंडा रखने के लिए अमोनिया टैंक लगा होता है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे अवध कोल्ड स्टोरेज जोगापुर में लगे अमोनिया टैंक के वॉल्व प्रेशर में लीकेज होने से गैस का रिसाव होना शुरु हो गया। कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले कर्मी दम घुटने से बाहर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची फायर बि्रगेड ने कोल्ड स्टोरेज के दो कर्मियों के साथ विभाग के दो कर्मचारियों को ब्रीदिंग ऑपरेट सेट के साथ अंदर भेजा। चारों कर्मचारियों के प्रयास से वॉल्व के लीकेज को ठीक कर पानी की बौछार से रिसाव पर काबू पाया गया। फायर बिग्रेड प्रभारी राधेश्याम दुबे ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद गैस के रिसाव पर काबू पाया गया। कोल्ड स्टोरेज का संचालन पवन अग्रवाल और शिवशंकर सिंह करते हैं। उनको नोटिस जारी कर मानक के अनुसार चार ब्रीदिंग ऑपरेट सेट लगाने का निर्देश दिया गया है ताकि जनहानि होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed