सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Badminton coach not posted in the stadium

Pratapgarh News: स्टेडियम में बैडमिंटन के कोच की नहीं हुई तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Badminton coach not posted in the stadium
विज्ञापन
स्टेडियम में बैडमिंटन के कोच की नियुक्ति नहीं होने से खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ गई है। प्रशिक्षक नहीं मिलने से खिलाड़ी स्वयं से अभ्यास करने को मजबूर हैं। जिला खेल अधिकारी ने कई बार मांग भेजी, लेकिन अब तक कोई नियुक्ति नहीं हो सकी।
Trending Videos

स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और ताइक्वांडो जैसे खेलों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टेडियम में आने वाले बैडमिंटन के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच की नियुक्ति नहीं है। जिस कारण खिलाड़ियों को प्रशिक्षक का मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। बैडमिंटन के 40 खिलाड़ी हर दिन प्रशिक्षण लेने स्टेडियम पहुंचते हैं। खिलाड़ी किसी तरह अभ्यास कर रहे हैं लेकिन प्रशिक्षक की अनुपस्थिति में खेल से जुड़ी तकनीकी बारीकियों से वंचित हो रहे हैं। खिलाड़ी राजेश कुमार, अवनीश, विशाल ने बताया कि बगैर कोच के अभ्यास करना कठिन है। जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि मार्च के बाद कोच आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed