{"_id":"69a327e287c7d2a0d0010844","slug":"the-boyfriend-fulfilled-his-girlfriends-demands-and-the-relationship-broke-before-she-reached-home-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-160931-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग घर पहुंचने से पहले टूटा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग घर पहुंचने से पहले टूटा रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी ने मंदिर में शनिवार दोपहर प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरते हुए उसे सात जन्मों के लिए जीवन संगिनी बनाया। उसके बाद घर पहुंचने से पहले ही प्रेमी रास्ते में युवती को छोड़कर भाग निकला और रिश्ता टूट गया। कोतवाली के सामने काफी देर तक हंगामा होता रहा। प्यार में धोखा खाने वाली युवती ने पुलिस को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग अवस्था में वह गर्भवती हो गई। घरवालों की चोरी से उसका गर्भपात कराया।
बाद में युवक के माता पिता को मामले से अवगत कराया गया। उन लोगों ने भरोसा दिया कि उसी से शादी होगी।
कुछ दिनों बाद युवक के माता पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। शनिवार को प्रेमी युवक उसे मिलने के लिए बुलाया। एक मंदिर के सामने युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरते हुए उसे जीवन साथी बना लिया। वे दोनों बाइक से घर के लिए निकले। रास्ते में प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका को छोड़कर भाग निकला।
यह देख परेशान युवती हंगामा करने लगी। खबर मिलने पर दोनों के परिजन आ गए। उनके बीच पंचायत होती रही। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन की रही है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष के परिजन आपस में बातचीत कर रहे हैं।
Trending Videos