{"_id":"6a0a160fc2d3052ccc0f37f5","slug":"an-elderly-man-and-a-young-man-injured-in-a-motorbike-collision-were-crushed-by-a-car-on-the-highway-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-168108-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग और युवक को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग और युवक को कार ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग और युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे मणिकंठ निवासी सत्यम पांडेय (27) बाइक से शहर आया था। शाम करीब सात बजे वह घर लौट रहा था। त्रिलोकपुर सुंदरपुर निवासी उमाशंकर (70) मकूनपुर बाजार में खरीदारी करने आए थे। सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
टक्कर बाद बेकाबू हुई बाइक सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान सत्यम और उमाशंकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस बीच सड़क पर गुजर रही तेज रफ्तार कार ने दोनों घायलों को कुचल दिया और भाग निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इनसेट-
तीन दिन पहले दिल्ली से आया था सत्यम
रोजी-रोटी के लिए सत्यम दिल्ली में रहता था। परिजनों के अनुसार, तीन दिन पहले वह घर आया था। घरवालों के लिए सामान की खरीदारी करने रविवार को बाइक से शहर आया था।
वर्जन-
हादसे की जानकारी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मकूनपुर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार के नंबर का पता लगाया जा रहा है।
प्रशांत राज, सीओ सिटी।