{"_id":"6a25ae8276e7d4d60e0b0853","slug":"anandvan-and-gomti-global-registered-victory-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-169802-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आनंदवन व गोमती ग्लोबल ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आनंदवन व गोमती ग्लोबल ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम में रविवार को राइजिंग स्टार कप अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हुए दो मुकाबलों में आनंदवन व गोमती ग्लोबल ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला गोमती ग्लोबल एकेडमी व वीएस मेमोरियल के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला आनंदवन व मालती इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले में मैच में गोमती ग्लोबल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट पर 121 रनों को स्कोर खड़ा किया। वेद ने 21, आयान ने 18 व सुरेंद्र ने 22 रनों का योगदान दिया। वीएस मेमोरियल के आयुष जयसवाल, राजवीर व आकाश ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
जवाब में वीएस मेमोरियल की टीम 18.7 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अक्षत ने 20 व शौर्य ने 18 रनों की पारी खेली। गोमती ग्लोबल एकेडमी के प्रांजल ने पांच व अंश और शुभम ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
दूसरे मैच में मालती इंटर कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। हर्ष ने 55, अभिषेक ने 45 व अनुज ने 31 रनों की पारी खेली। आनंदवन इंटर कॉलेज के जीशान ने तीन, विवेक ने दो विकेट चटकाए।
जवाब में आनंदवन इंटर कॉलेज की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान 187 रन बनाकर मैच जीत लिया। आनंदवन इंटर कॉलेज के अनुभव ने 75, आदर्श ने 45 रनों का योगदान दिया। मालती इंटर कॉलेज के जसीम और अनुराग ने दो-दो विकेट लिए। निर्णायक कुणाल और मनीष रहे।