फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bandhan Park's area reduced on High Court order

Pratapgarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर बंधन पार्क का दायरा घटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bandhan Park's area reduced on High Court order
रंजीतपुर चिलबिला के बराछा ​स्थित बंधन पार्क से मलवा हटाते नगर पालिका के कर्मचारी। संवाद
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद प्रतापगढ़ के बंधन पार्क का दायरा एक बीघे से अधिक घट गया है। इस ध्वस्तीकरण की वजह से अब पार्क का पहले जैसा ठाठ नहीं रह पाएगा। मनोरंजन के लिए प्रस्तावित कई संसाधनों को अब स्थापित नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की थी। बृहस्पतिवार को भी नगरपालिका की टीम मलबे को हटाने में जुटी रही। ध्वस्तीकरण में हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। सरकार को हुए लाखों रुपये के नुकसान की भी रिकवरी होगी।
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले सई नदी के तट पर जैव विविधता पार्क के साथ ही बंधन पार्क का कार्य भी शुरू हुआ था। हालांकि, निर्माण शुरू होने के कुछ दिन बाद ही जमीन पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा ने बताया कि पैमाइश के बाद खातेदारों की जमीन का सीमांकन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्क का दायरा भी अलग हो गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पार्क के भविष्य पर संकट
जमीन के खातेदारों के हाईकोर्ट जाने से कार्य रुक गया था। अब कोर्ट के आदेश पर पैमाइश और सीमांकन के बाद जमीन का दायरा घट गया है। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से खातेदार अभी संतुष्ट नहीं हैं। पार्क का कार्य कब शुरू होगा, यह अभी अधर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed