{"_id":"6a6b92e9478f645b5e0dda7f","slug":"route-diversion-to-come-into-effect-from-august-1-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-174175-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक अगस्त से लागू होगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक अगस्त से लागू होगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए जनपद में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था एक से 29 अगस्त तक लागू रहेगी।
यातायात क्षेत्राधिकारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि डायवर्जन एक से चार अगस्त, आठ से 14 अगस्त और 15 से 19 अगस्त तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि चौथा सोमवार 24 को पड़ रहा है। इसलिए 22 अगस्त की रात्रि से 29 की रात्रि तक डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
इनसेट
इन मार्ग से गुजरेंगे भारी वाहन
- सुल्तानपुर से प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी जाने वाले वाहन मदाफरपुर मोड़ से पट्टी बाईपास, उड़ैयाडीह, जामताली, रानीगंज होकर जाएंगे।
- कानपुर से वाराणसी जाने वाले वाहन फतेहपुर, लालगंज, कोतवाली देहात, पट्टी होते हुए जाएंगे।
- प्रतापगढ़ से वाराणसी की ओर जाने वाले भारी वाहन भुपियामऊ से पृथ्वीगंज, रानीगंज, मुंगरा बादशाहपुर होकर जाएंगे।
- अमेठी से वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन बिहारगंज बाईपास से भुपियामऊ ओवरब्रिज के रास्ते डायवर्ट होंगे।
- अमेठी से रायबरेली-लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बिहारगंज बाईपास से कोतवाली देहात होते हुए जाएंगे।
- प्रयागराज से सुल्तानपुर-अयोध्या के वाहन सुखपालनगर बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।