फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Players showcased their skills in badminton, table tennis, and chess.

Pratapgarh News: बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Players showcased their skills in badminton, table tennis, and chess.
स्टेडियम में बेसिक ​शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेलकूद में सफल ​खिलाड़ी। कोच
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के सभी विकास खंडों से आईं टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैडमिंटन के सिंगल्स और डबल्स में उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह प्रथम रहा। शतरंज के बालक वर्ग में आसपुर देवसरा ब्लॉक के शिवांश वर्मा व बालिका वर्ग में गौरा ब्लॉक की सुमित्रा प्रथम रहीं।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में आसपुर देवसरा के शिवांश वर्मा पहले स्थान पर रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
समापन पर बीएसए देवब्रत सिंह ने खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। निर्णायक रामकुमार सिंह, मंजू सिंह, सुशील सिंह, कमलेश सिंह, राजीव सिंह रहे। इस दौरान विजय प्रकाश सिंह, पवन सिंह, प्रिया, संदीपा, विनय तिवारी, अजय कुमार, महेंद्र कन्नौजिया, साधना सिंह, फरीम, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed