{"_id":"6a6b91919e04ca9eb60812be","slug":"body-of-missing-grain-merchant-found-in-canal-after-five-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-174158-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लापता गल्ला व्यापारी का पांच दिन के बाद नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लापता गल्ला व्यापारी का पांच दिन के बाद नहर में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के कुंदनपुर में शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार की सुबह लापता दिव्यांग गल्ला व्यापारी का शव मिल मिला। वह 25 जुलाई से घर से लापता थे। दो दिन पहले नहर के किनारे ही उनकी ट्राई साइकिल मिली है।
कंधई क्षेत्र के अस्थरा निवासी रामू पटेल (40) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई ओमप्रकाश के साथ रहते थे। राजीव उनका छोटा भाई है। रामू के लापता होने पर भाइयों ने कंधई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
दो दिन पहले मृतक की ट्राई साइकिल नहर के किनारे बरहुपुर में मिलने पर परिजनों ने फिर से खोज शुरू कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह नहर की तरफ गए ग्रामीणों की नजर नहर की पुलिया में फंसे शव पर पड़ी। सूचना पर रामू के भाई मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।