फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bricks and stones were thrown to make a reel, many were injured.

Pratapgarh News: रील बनाने को लेकर चले ईंट और पत्थर, कई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown to make a reel, many were injured.
रानीगंज के बालीपुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे बच्चों के रील बनाने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट के साथ ईंट-पत्थर भी चले। इससे दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जबकि बगल के घर में खाना बना रही 13 वर्षीय किशोरी पर गर्म सब्जी गिरने से झुलस गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव के कुछ बच्चे घर के पास खेल रहे थे। बगल में कुछ बच्चे मोबाइल से रील बना रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन पहुंच गए और कहासुनी के बाद मारपीट के साथ ईंट, पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें एक पक्ष से पतरकी (50), ताज अली (14), शहबाज अली (15), आफिसर अली (30) घायल हो गए और दूसरे पक्ष से शमशेर अली (50), सलीम (26) को चोटें आई हैं। सभी घायलों को पुलिस ने अलग-अलग एंबुलेंस से रानीगंज ट्राॅमा सेंटर भेजा, जहां इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed