{"_id":"6a42b891e471605365048074","slug":"bring-water-with-you-if-you-visit-the-arto-office-the-water-cooler-here-is-out-of-order-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-171595-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एआरटीओ दफ्तर आएं तो पानी साथ लाएं... यहां खराब है वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एआरटीओ दफ्तर आएं तो पानी साथ लाएं... यहां खराब है वाटर कूलर
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में शोपीस बना वाटर कूलर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ कार्यालय में अगर लाइसेंस बनवाने आ रहे हैं तो पानी साथ लाएं। यहां का वाटर कूलर खराब है। घर से पानी न लाने पर प्यास बुझाने के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। कार्यालय में 20 पंखे लगे हैं, लेकिन इनमें से पांच ही चल रहे हैं।
सोमवार को काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। उमस और गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग परेशान दिखे। कार्यालय परिसर में धूप से बचने के लिए छाया की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। दूर-दराज से आए आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। एआरटीओ कार्यालय में रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। बूंदाबांदी के बाद एकाएक उमस बढ़ने से लोग खासे परेशान रहे।
बोले लोग
गर्मी से बेहाल हैं। एआरटीओ परिसर में छांव के इंतजाम नहीं हैं। दोपहर के तीन बज चुके हैं लेकिन अभी तक आरसी नहीं बन सकी है। पंखे खराब होने से अधिक परेशानी हुई। - राम बरन, समसपुर।
विज्ञापन
..............
बीते 15 दिनों से गाड़ी का कागजात ठीक कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय का चक्कर काट रहा हूं। उमस भरी गर्मी में न तो ठंडा पानी मिल रहा है और न ही हवा। पंखे और वाटर कूलर कई दिनों से खराब हैं। - अरुणेंद्र नारायण मिश्र, कुंडा।
वर्जन-
वाटर कूलर और पंखे में जो भी खराबी होगी उसे दो दिनों के अंदर ठीक कराया जाएगा ताकि एआरटीओ कार्यालय आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - आशुतोष शुक्ल, एआरटीओ।