पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Brother-in-law, along with a friend, shot and killed his sister's husband.

Pratapgarh News: साले ने दोस्त के साथ मिलकर बहनोई की गोली मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law, along with a friend, shot and killed his sister's husband.
थाना क्षेत्र के खटवारा चंदन का पुरवा में सोमवार रात करीब 10 बजे शटरिंग कारोबारी की साले ने दोस्त के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। कारोबारी के सिर में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर एक पिस्टल और 12 कारतूस मिले हैं। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा कि शादी के बाद से मृतक और उसके ससुरालियों में अनबन थी। इसी रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन

खटवारा चंदन का पुरवा के निवासी राजू सिंह (28) पुत्र अनिरुद्ध सिंह अपने दोस्त दीपक मिश्रा के घर से निमंत्रण से बाइक से लौट रहा था। घर से सौ गज पहले घात लगाए साले चंद्रेश उर्फ पिंटू वर्मा ने दोस्त तेज वर्मा व शगुन वर्मा के साथ मिलकर उसके सिर में गोली मार दी। लहूलुहान राजू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजू ने चंद्रेश की बहन से शादी की थी। तभी से दोनों परिवारों में अनबन थी। इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। गांव में तनाव का माहौल है। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर सीओ सदर करिश्मा गुप्ता के साथ कई थाने की पुलिस मौजूद रहीं।
वर्जन
तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दीपक भूकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed