फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   BSNL will provide phone calls for one rupee per month.

Pratapgarh News: एक रुपये में एक माह फोन पर बात कराएगा बीएसएनएल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
BSNL will provide phone calls for one rupee per month.
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) नए उपभोक्ताओं को एक रुपये में सिम कार्ड दे रहा है। नया सिम लेने या माेबाइल फोन नंबर पोर्ट कराने वाले ग्राहकों को मात्र एक रुपये का पहला रिचार्ज (एफआरसी) करना होगा। इसके तहत 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन दो जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

टीडीएम महेश कुमार ने बताया कि यह ऑफर 31 मई तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि नया सिम लेने के बाद इस प्लान का फायदा सिर्फ एक बार ही उठा सकते हैं। अगर आप नया सिम लेकर कोई दूसरा प्लान चुनते हैं और उसके खत्म होने के बाद एक रुपये वाला रीचॉर्ज करना चाहते हैं, तो ये काम नहीं करेगा।
विज्ञापन

इनसेट--
एप से करें 2जी व 3जी सिम को अपग्रेड

बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई हैं। एप से फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) की बुकिंग की जा रही है। बीएसएनएल सेल्फ केयर एप से 2जी, 3जी सिम कार्ड को 4जी में अपग्रेड भी कर सकते हैं। सेल्फ केयर एप पर 160 शब्दों में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed