{"_id":"6a5fd3ff81081347b4082398","slug":"bulldozer-action-lasted-four-hours-fines-totaling-10000-imposed-on-eight-shops-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-173411-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चार घंटे चला बुलडोजर, आठ दुकानों पर 10 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चार घंटे चला बुलडोजर, आठ दुकानों पर 10 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। चार घंटे चले अभियान में करीब 100 से अधिक दुकानें हटाई गईं। आठ दुकानों पर करीब 10 हजार का जुर्माना भी हुआ। बुलडोजर की आवाज से अफरातफरी का माहौल रहा।
शहर में करीब एक हफ्ते से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। सोमवार को दोपहर दो बजे नगरपालिका की टीम ने कार्रवाई शुरू की। पंजाबी मार्केट, स्टेशन रोड, पुराना माल गोदाम रोड पर जेसीबी लेकर पहुंची तो दुकानदार अपना सामान समेटने लगे। कुछ दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया था। उनके पास टीम पहुंची तो विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। टीम सख्त हुई तो उन्हें हटना पड़ा।
इस दौरान सड़क के दोनों छोर से करीब 100 से अधिक दुकानें हटाई गईं। कुछ दुकानदारों को हिदायत भी दी गई। शाम करीब छह बजे तक अभियान का क्रम चला। सफाई निरीक्षक ने बताया कि आठ दुकानदारों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया। पूरे शहर में चरणबद्ध तरीके से अभियान का क्रम जारी रहेगा।