फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Two people died from snakebites in separate villages.

Pratapgarh News: सर्पदंश से अलग-अलग गांवों में दो लोगों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two people died from snakebites in separate villages.
क्षेत्र के बूबूपुर गांव में एक युवक और पूरे पंडित सिंहगढ़ गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। रायबरेली के भगवतपुर निवासी धर्मेंद्र मिश्र का 18 वर्षीय बेटा प्रतीक मिश्रा अपने मामा के घर सांगीपुर के बूबूपुर निवासी मदन कुमार पांडेय के यहां रहकर पढ़ाई के साथ-साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुबह करीब चार बजे सोते समय प्रतीक को सांप ने डस लिया। अचानक सांप के काटने पर उसकी आंख खुल गई और फौरन अपने मामा को बताया। मामा ने आनन-फानन में सीएचसी सांगीपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सांगीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में पूरे पंडित सिंहगढ़ निवासी रमाशंकर मिश्र उर्फ झुन्ना की पत्नी पुष्पा देवी (48) सोमवार रात साढ़े आठ बजे घर के बगल धान की नर्सरी से मवेशी को भगाने गई थीं। इसी बीच सांप उसके पैर में लिपट गया। जिससे वह चिल्लाने लगीं और भागते हुए अपने पति को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और गांव के आधा दर्जन लोग खेत में सांप को देखने चले गए। लौटकर आने पर देखा कि महिला अचेत पड़ी थी। परिजन निजी वाहन से सीएचसी सांगीपुर ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव में मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो लड़की की शादी हो चुकी है और एक बेटा रोहित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed