फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP workers take to the streets to protest action against Akhilesh; demonstration held.

Pratapgarh News: अखिलेश के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई, प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
SP workers take to the streets to protest action against Akhilesh; demonstration held.
दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपाइयों में आक्रोश फैल गया। रात करीब साढ़े नौ बजे शहर के अंबेडकर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे सपाइयों ने भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए डफली बजाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आनन-फानन चौराहे के आसपास के रास्ते सील कर दिए गए। चौराहे पर देररात तक सीओ सिटी सहित पुलिस कर्मियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे जैसे ही दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सूचना जनपद के सपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। धीरे-धीरे एकजुट होकर शहर के अंबेडकर चौराहे पर पहुंचने लगे। सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राज कुमार पाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शांति सिंह, ज्योषना सिंह, जावेद, अभिषेक तिवारी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर डफली बजाकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

अखिलेश को रिहा करो, मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाने लगे। इधर, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। नगर कोतवाल के साथ सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ चौराहे पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह उनकी एक नहीं माने। सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, करीब आधे घंटे बाद सपा के रानीगंज विधायक आरके वर्मा भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंच गए। धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी। यह देख आनन- फानन सीओ सिटी ने चौराहे के आसपास के रास्ते सील कर दिए। सपा पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव की रिहाई नहीं होगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed