सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bus conductor beaten up, money snatched in a dispute over seating

Pratapgarh News: सवारी बैठने के विवाद में बस परिचालक को पीटा, रुपये छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bus conductor beaten up, money snatched in a dispute over seating
विज्ञापन
यात्रियों को लेकर प्रयागराज जा रही प्रतापगढ़ डिपो की बस के परिचालक को नहर ददौली के पास निजी बस चालकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। पिटाई कर उसके पास से 12 सौ रुपये छीन लिए। पीड़ित परिचालक की सूचना के बाद भी सोरांव पुलिस ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। इससे निगम कर्मचारियों में आक्रोश है।
Trending Videos

प्रतापगढ़ डिपो में तैनात परिचालक सतवंत गौतम और चालक घनश्याम मिश्र रविवार सुबह साढ़े आठ बजे निगम की बस लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। चालक घनश्याम ने बताया कि बस मऊआइमा में एक मिनट रुकी तो पहले से खड़ी प्राइवेट बस में सवार दो यात्री रोडवेज बस में आकर बैठ गए। वह बस लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। उसकी बस का पीछा करते हुए प्राइवेट बस के कई चालक ददौली नहर के पास पहुंच गए। उसकी बस को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक लोगों ने परिचालक सतवंत पर हमला कर दिया। चालक घनश्याम बीच-बचाव करने पहुंचा। इस बीच हमलावर परिचालक के बैग से 1199 रुपये निकालकर भाग निकले। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन कर लौट गई। पीड़ित परिचालक ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed