{"_id":"6988d389251c9152ae035897","slug":"administrations-bulldozer-roared-against-encroachment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-159053-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ गरजा प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अतिक्रमण के खिलाफ गरजा प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रानीगंज अजगरा बाजार में रविवार को अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर से पक्का निर्माण तोड़ा गया। इससे बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम रहा। कार्रवाई देख दुकानदार अपना सामान खुद ही हटाने लगे।
रानीगंज अजगरा बाजार में अतिक्रमण के कारण आए दिन राहगीरों को जाम की समस्या से दिक्कत का सामना करना पड़ता था। हाईवे के किनारे दुकानदार टीनशेड व अपना सामान रख लेते थे। कई बार दुकानदारों को एनएचएआई के जिम्मेदारों ने चेतावनी भी दी, लेकिन अपना सामान पीछे नहीं किए। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हादसों को रोकने व जाम की समस्या दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया।
रविवार दोपहर हाईवे के कॉरिडोर मैनेजर प्रमेंद्र सिंह राठौर, एसडीएम लालगंज शैलेंद्र वर्मा, नायब तहसीलदार वीरेंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आदित्य सिंह की मौजूदगी में पूरे बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। एसडीएम शैलेंद्र वर्मा ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos