सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CTET: 1226 candidates absent, CCTV monitoring

सीटीईटी: गैरहाजिर रहे 1226 परीक्षार्थी, सीसीटीवी से निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
CTET: 1226 candidates absent, CCTV monitoring
विज्ञापन
जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में 1226 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दलों के साथ सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पुलिस मुस्तैद रही।
Trending Videos

पहली पाली में पंजीकृत 9060 के सापेक्ष 8239 परीक्षार्थियों ने जूनियर वर्ग की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक दी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे बायोमीट्रिक हाजिरी लेकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में कुल 821 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में पंजीकृत 6342 के सापेक्ष 5937 परीक्षार्थियों ने दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे प्राथमिक वर्ग की परीक्षा दी। एक बजे से शुरू हुई बायोमीट्रिक हाजिरी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 405 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर बीके सोनी ने बताया कि दो दिवसीय परीक्षा का समापन रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पुलिस की तैनाती की गई थी।
जाम से परेशान रहे राहगीर
परीक्षा के कारण सुबह सात बजे से ही कटरा मेदनीगंज मार्ग पर जाम की समस्या से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। पहली पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण भी भीड़ अधिक रही। परीक्षा छूटते ही सड़कों पर लंबा जाम लग गया। सीटीईटी परीक्षा के चलते लालगंज कस्बे में लोगों को समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed