सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth caught taking CTET exam in place of another man

Pratapgarh News: सीटेट में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth caught taking CTET exam in place of another man
विज्ञापन
अझारा स्थित पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में सीटेट में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा कौशाम्बी का युवक पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

शनिवार को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान सचल दल की नजर एक संदिग्ध परीक्षार्थी पर पड़ी। पूछताछ करने पर वह सकपका गया। पहचान पत्र में अंकित विवरण का मिलान करने पर गड़बड़ी सामने आई। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी उमेश कुमार निर्मल के स्थान पर कौशाम्बी निवासी संजय कुमार परीक्षा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी संजय को अपने साथ ले गई। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा देने वाले कौशाम्बी के संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रविवार को चालान न्यायालय भेजा गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed