फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Case file missing; complaint lodged with CDO.

Pratapgarh News: मुकदमे की पत्रावली गायब, सीडीओ से शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Case file missing; complaint lodged with CDO.
रानीगंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों की कतार लगी रही। किसी ने मुकदमे की पत्रावली गायब होने की शिकायत की तो किसी ने चोरी की घटना का खुलासा न होने की पीड़ा सुनाई। इस दौरान सीडीओ डॉ. राम मोहन मीणा ने संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

इस दौरान 152 शिकायतें आईं, जिसमें महज दो का निस्तारण हुआ। सुबह करीब 10 बजे सीडीओ डॉ. राम मोहन मीना ने संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू की। एक-एक कर फरियादियों अपना-अपना शिकायती पत्र लेकर समस्याएं रखनी शुरू की।
विज्ञापन

कौलापुर नंदपट्टी के राम खेलावन ने सीडीओ से बताया कि उनके मुकदमे की पत्रावली तहसील से गायब हो गई है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीडीओ ने एसडीएम को फाइल खोजने के निर्देश दिए। फतनपुर के नौड़ेरा गांव निवासी विनीत कुमार ने बताया कि के 19 जुलाई की रात उनके घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्जकर लिया, मगर अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। डीएम, एसपी के नहीं पहुंचने पर फरियादियों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी की शिकायतों को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया है। इधर, कुंडा, पट्टी व सदर तहसील में भी समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।

जमीन से जुड़ी शिकायतों की रही भरमार
लालगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 170 शिकायतों में अफसरों ने 11 का ही निस्तारण कराया। समाधान दिवस में राजस्व की 60, पुलिस 55, विकास के 14, बिजली विभाग 10 व आपूर्ति पांच तथा समाज कल्याण की एक के साथ अन्य विभागों की 21 शिकायतें रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed