फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Youth dies, one injured in collision between bike and scooter.

Pratapgarh News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, एक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, one injured in collision between bike and scooter.
शहर के महुली में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। स्कूटी सवार घायल युवक का लखनऊ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी विपिन सिंह उर्फ बिजुल (28) शुक्रवार की रात महुली के रास्ते घर जा रहे थे। सामने से आ रहे स्कूटी सवार कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर निवासी अमन श्रीवास्तव अपने दोस्त रखहा निवासी बबलू के साथ महुली की तरफ जा रहे थे। महुली पेट्रोल पंप के समीप आमने-सामने हुई टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण अमन को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। जबकि बबलू का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर रोते-बिलखते हुए परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को पुलिस ने सड़क से हटाकर किनारे किया। परिजनों के अनुसार अमन को प्रयागराज से लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed