फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Motorcyclist dies in road accident

Pratapgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies in road accident
क्षेत्र के दमदम स्थित देव मूरत इंटर कॉलेज के समीप शनिवार शाम पांच बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में प्रयागराज के बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के झलीहा निवासी लल्लू राम के रूप में हुई है। जबकि सराय खान देव निवासी रविंद्र कुमार घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार लल्लूराम और रविंद्र प्रयागराज के करनाईपुर बाजार से लौट रहे थे।
विज्ञापन

देव मूरत इंटर कॉलेज के पास नहर पुलिया के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर घायलों को रानीगंज के ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने लल्लू राम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रानीगंज प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल रविंद्र कुमार का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed