{"_id":"6a351634d49edccba105b2cf","slug":"case-registered-against-sp-mla-rk-verma-over-derogatory-remarks-against-mp-kangana-and-saayoni-ghosh-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : सपा विधायक आरके वर्मा के खिलाफ केस दर्ज, सांसद कंगना और सायोनी घोष के खिलाफ अभद् टिप्पणी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : सपा विधायक आरके वर्मा के खिलाफ केस दर्ज, सांसद कंगना और सायोनी घोष के खिलाफ अभद् टिप्पणी का मामला
Fri, 19 Jun 2026 03:43 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:43 PM IST
सार
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने साइबर थाने में रानीगंज विधायक व सपा नेता डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने बताया कि विधायक ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पश्चिम बंगाल की सांसद सयोनी घोष पर निशाना साधा।
विज्ञापन
डॉ. आरके वर्मा, विधायक समाजवादी पार्टी प्रतापगढ़।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने साइबर थाने में रानीगंज विधायक व सपा नेता डॉ. आरके वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने बताया कि विधायक ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पश्चिम बंगाल की सांसद सयोनी घोष पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पोस्ट में अपमानजनक टिप्पणी भी की गई है।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद कंगना रनौत और पश्चिम बंगाल की सांसद सायोनी घोष को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करना प्रतापगढ़ के रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विधायक ने कहा कि उनके पोस्टम में ऐसा कोई आपत्तिजनक नहीं है। साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि सत्ता के अहंकार में केस दर्ज कराया गया है। उनके पोस्ट में कुछ भी आपत्तिजनक या अपमानजनक नहीं है। मैंने कहा कि हमारे गठबंधन की एक महिला सांसद को डरा कर अपने पार्टी में शामिल कराया। मैंने सलाह दी कि भाजपा में जो बड़े नेता फिल्म इंडस्ट्री से आए हैं, वह सावधान रहें, नहीं तो उनका स्थान ले लिया जाएगा। इसमें किसका अपमान है।
विज्ञापन