{"_id":"6a022a2ef5638047100070a0","slug":"coffee-machine-explodes-injured-teenager-dies-during-treatment-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1018-167609-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: काॅफी मशीन में धमाका, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: काॅफी मशीन में धमाका, घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाके के बहुता में रविवार की रात बरातियों को काॅफी पिलाने के लिए लगी मशीन में धमाका होने से पंद्रह वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। कॉफी मशीन के टुकड़े उसके सिर और छाती में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान भोर में तीन बजे उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही आनन-फानन में वैवाहिक रस्मों को अदा कर दुल्हन की विदाई कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
कोतवाली इलाके के बहुता निवासी आदर्श वर्मा के यहां रविवार को बरात में शामिल होने गांव के उदयभान वर्मा का पंद्रह वर्षीय बेटा विपिन वर्मा गया था। बरातियों को कॉफी पिलाने के लिए मशीन लगाई गई थी। रात लगभग दस बजे अचानक मशीन में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि मशीन के पुर्जे दूर जा गिरे। मशीन के करीब खड़े विपिन के सिर और छाती पर मशीन के टुकड़े लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।
सोमवार सुबह जब शव गांव पहुंचा तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। मृतक कक्षा आठवीं का छात्र था। वह गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ाई करता था। पिता उदयभान वर्मा खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दो भाइयों में विपिन दूसरे नंबर पर था।
बड़ा भाई अभिषेक वर्मा है। जबकि बहन ममता और सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। परिजनों ने इसे हादसा मानकर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। शाम को इब्राहिमपुर घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Trending Videos