{"_id":"6a0ca2d6b0f0edede905dbe6","slug":"congress-workers-protest-against-the-increase-in-oil-and-cylinder-prices-pratapgarh-news-c-3-ald1030-888103-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तेल और सिलिंडर के दामों में वृद्धि पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तेल और सिलिंडर के दामों में वृद्धि पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थो में वृद्धि व महंगाई के विरोध में बुग्गी पर प्रदर्शन करते शहर में निकले कांग्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल और गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया। बुग्गी पर सिलिंडर लादकर कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए हुए कचहरी पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ता शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय से बुग्गी लेकर पैदल मार्च पर निकले। भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता ट्रेजरी चौराहा के रास्ते कचहरी पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नैंसी सिंह को सौंपा।
जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पेट्रोल डीजल ही नहीं सीएनजी के दामों में वृद्धि कर दी गई है। रसोई गैस सिलिंडरों के दामों में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। विरोध प्रदर्शन के दौरान मासूम हैदर, मो. वसीम, वेदांत तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, प्रशांत सिंह, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ला मौजूद रहे।