सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress workers protested against the increase in the price of oil and cylinders.

Pratapgarh News: तेल और सिलिंडर के दाम में वृद्धि पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the increase in the price of oil and cylinders.
विज्ञापन
तेल और रसोई गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बुग्गी पर सिलिंडर लादकर कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए हुए कचहरी पहुंचे। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध जताया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ता शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित कार्यालय से बुग्गी लेकर पैदल मार्च पर निकले। भाजपा की डबल इंजन सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता ट्रेजरी चौराहा के रास्ते कचहरी पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नैंसी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पेट्रोल डीजल ही नहीं सीएनजी के दामों में वृद्धि कर दी गई है। रसोई गैस सिलिंडरों के दामों में भी लगातार वृद्धि की जा रही है। नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। विरोध प्रदर्शन के दौरान मासूम हैदर, मो. वसीम, वेदांत तिवारी, प्रेमशंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, प्रशांत सिंह, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed