फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली में फूटा कोरोना बम, प्रतापगढ़ तक हड़कंप 

Tue, 21 Apr 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Apr 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corona bomb exploded in Rai Bareli, stirred up to Pratapgarh
चौक से प्रतिबंधित क्षेत्र जेलरोड जाने के लिए बैरियर से बाइक निकालने के चक्कर में खड़े लोग। - फोटो : pratapgarh
 कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन की मेहनत पर पड़ोसी जनपद रायबरेली व प्रयागराज के रास्ते होकर आने वाले लोग पानी फेर सकते हैं। रायबरेली में 33 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के लोग भी बाहरी लोगों से खतरे को लेकर भयभीत हैं।

 
Corona bomb exploded in Rai Bareli, stirred up to Pratapgarh
.लॉकडाउन के दौरान निर्मल तिराहे पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : pratapgarh
जनपद में कोरोना के 6 संक्रमित मिले थे। जिनका उपचार प्रयागराज के कोटवा में होता रहा। कुछ दिनों के उपचार के बाद सभी के कोरोना की जांच निगेटिव आई। जिसके बाद जिले के लोगों ने राहत की सांस ली।

 
Corona bomb exploded in Rai Bareli, stirred up to Pratapgarh
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जनपद कोरोना मुक्त हो गया। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पांच स्थानों को हाट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। जहां पूरी तरह से आने जाने वाले लोगों पर पाबंदी लगी हुई है। प्रशासनिक अमले ने राहत की सांस लेते हुए बाहर से आने वाले लोगों की जांच शुरू कराने का इंतजाम तेज किया था। मंगलवार को पड़ोसी जनपद रायबरेली में 33 लोग कोरोना पॉजीटिव मिलने की सूचना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona bomb exploded in Rai Bareli, stirred up to Pratapgarh
lockdown in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
एक साथ 33 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर से लोगों में दहशत फैल गई। प्रयागराज व रायबरेली से जिले के लोगों को अधिक खतरा बना हुआ है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग और वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग जिले से होकर गुजरता है। बहुत से लोगों का आवागमन हाईवे से ही होता है। जिससे कोरोना के संक्रमण के खतरे का अंदेशा बना हुआ है।

 
विज्ञापन
Corona bomb exploded in Rai Bareli, stirred up to Pratapgarh
border seal in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
सुलतानपुर व जौनपुर में भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि रायबरेली में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक है। हालांकि पुलिस पड़ोसी जनपद से आने वाले लोगों पर पहले से ही नजर रखे हुए है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed