फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Dangerous journey on a dilapidated wooden bridge

Pratapgarh News: जर्जर लकड़ी के पुल से जोखिम भरा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dangerous journey on a dilapidated wooden bridge
पृथ्वीगंज में बकुलाही नदी पर बनाया गया लकड़ी का पुल। संवाद
बकुलाही नदी पर बना लकड़ी का पुल जर्जर हो गया है। रोजाना सैकड़ों लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। क्षेत्र की आठ गांवों की पांच हजार आबादी इसी रास्ते से आती जाती है। लोगों ने पुल की मरम्मत की मांगकी है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के नौबस्ता, सिपाह महेरी, बकुलाही, पूरनपुर पटखान, उगईपुर, राजापुर के लोग बकुलाही गांव के पास बने लकड़ी के पुल से प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नदी पर बने नए पुल का उद्घाटन किया गया था, लेकिन आज तक अप्रोच मार्ग का निर्माण नहीं हो सका। इस वजह से गांव के लोग लकड़ी के पुल से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

गांव के ही बग्गा सिंह और मनोज सिंह ने बताया कि कई बार लोग इस लकड़ी के पुल से गुजरते समय दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बारिश के मौसम में पुल पानी में डूब जाता है। एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने कहा कि नव निर्मित पुल का अप्रोच मार्ग तैयार कराने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed